ऊना में दो महिलओं को सांप ने डसा….

एमबीएम न्यूज़/ऊना 
विभिन्न स्थानों पर युवती व महिला को सांप ने डस दिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से  दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। हालांकि महिला के परिजन उसे जालंधर स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए हैं। फिलहाल दोनों पीड़ितों की हालत दयनीय बनी हुई है।

                       Demo pic

जानकारी के अनुसार पहले मामले में बंगाणा उपमंडल के तहत पड़ते डाकघर हटली के गांव खरूणी  में 50 वर्षीय शीला देवी को सांप ने डस दिया। शीला देवी पत्नी किशन चंद बीते दिन शनिवार को शाम के समय घर से थोड़ी दूरी पर बावड़ी से पानी लेने गई थी। इसी बीच वहां सांप ने डस लिया। परिजनों ने तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। यहां पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने शीला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जबकि पीड़िता के परिजन उसे पहले पंजाब होशियारपुर के अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से भी उसे जालंधर स्थित अस्पताल में  रैफर कर दिया गया।

        दूसरे मामले में बंगाणा के ही ठठूं निवासी 25 वर्षीय सीमा को भी सांप ने डस दिया। सीमा देवी रविवार को घर के पास खेतों की ओर जा रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन वहां से भी उसे गंभीर हालत होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *