कश्मीर से होते हुए ‘बातें अमन की‘ जत्था पहुंचा मंडी, सेरी मंच पर महिलाओं…..

वी कुमार / मंडी   

   देश में महिलाओं के साथ बढ़ रही हिंसा की घटनाओं के विरोध में चलाए गए यात्रा अभियान का जत्था कश्मीर से होता हुआ वीरवार देर शाम को मंडी पहुंचा। इस जत्थे में लगभग 50 लोग शामिल हैं और यह जत्था जगह जगह जाकर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम की मांग को लेकर महिलाओं को जागरूक कर रहा है और साथ ही महिलाओं को संगठित भी कर रहा है। मंडी में भी इस जत्थे ने शहर के सेरी मंच तक एक रैली निकाली और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। मंडी में बातें अमन की जत्थे को महिलाओं के साथ-साथ आम लोगों का भी समर्थन देखने को मिला। 

    जत्थे की संयोजक व भारतीय महिला फेडरेशन की राष्ट्रीय सचिव कमलजीत ढिल्लन ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीते तीन-चार वर्षों में देश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार इजाफा हो रहा है और इसी के चलते इस प्रकार पुरे देश में जाकर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि पुरे देश में इस प्रकार के 5 जत्थे अलग-अलग राज्यों में भेजे गए हैं। उन्होने बताया कि उनका जत्था कश्मीर से चला है जो हिमाचलपंजाबहरियाणा होता हुआ दिल्ली जाएगा।

   ढिल्लन ने बताया कि यह अभियान 22 सितंबर से 13 अक्तूबर तक चलेगा जिसमें पुरे देश का भ्रमण कर महिलाओं को संगठित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार से महिलाओं के लिए सम्पूर्ण सुरक्षा मुहैया करवाना है ताकि आए दिन महिलाओं के साथ किसी प्रकार की कोई हिंसा न हो और महिलाएं पुरी आजादी के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *