रायपुर मरवाड़ी खड्ड में 60 वर्षीय बुजुर्ग वृद्ध का शव बरामद….

एमबीएम न्यूज़/ऊना
दौलतपुर पुलिस चौकी के तहत रायपुर मरवाड़ी खड्ड में एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गुलाब सिंह सपुत्र दौलतराम निवासी दोसडका तलवाड़ा ज़िला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

                            Demo pic
              जानकारी अनुसार भगवा चोला धारण किए हुए, एक 60 वर्षीय वृद्ध को कुछ लोगों ने दोपहर बाद खड्ड में अचेतावस्था में पड़े हुए देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिस पर चौंकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया की अगुवाई में पुलिस टीम को मौके पर भेजा व लाश को कब्जे में ले लिया।
           राजिंद्र पठानिया ने बताया कि मृतक व्यक्ति के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है और न ही परिजनों ने किसी तरह का शक जाहिर किया है। मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम हेतु क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है व आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *