सुंदर मोहन नेगी बने परिवहन निगम रिकांगपिओ चालक संघ के प्रधान…..

जीता सिंह नेगी/ रिकांगपिओ  
हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ चालक संघ के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में संपन्न हुए। इस अवसर पर उप प्रधान भगत सिंह नेगी, सह सचिव मनोहर लाल, तारा देवी यूनिट प्रधान हरबंस लाल, शिमला-3 यूनिट के अध्यक्ष हेम सिंह, प्रधान रणजीत सिंह , संगठन मंत्री दासू राम भी विशेष रुप से उपस्थित थे। गंगाराम को संघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि विद्यासागर को उपाध्यक्ष चुना गया।

चालक संघ के चुनावों के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारी सामूहिक चित्र में

     इसके अतिरिक्त सुंदर मोहन नेगी को प्रधान, जय कृष्ण को वरिष्ठ उप प्रधान, महेंद्र कुमार, अशोक कुमार, धर्मेंद्र शर्मा को उपप्रधान, मुकेश कुमार को महासचिव, नारायण सिंह को सह सचिव, प्रवीण कुमार को सचिव सतीश कुमार को सह सचिव, भगत सिंह नेगी को संगठन मंत्री, अशोक कुमार को सह संगठन मंत्री, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, चिरंजीलाल को सह कोषाध्यक्ष, राजकुमार को प्रेस सचिव तथा ओम प्रकाश माली को लेखाकार चुना गया।

    जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में खेमराज, मदनलाल, घनश्याम, अनिल कुमार द्वितीय, दीपक रोहाल, राकेश कुमार प्रथम, जितेंद्र कुमार, जय राम, राकेश कुमार द्वितीय, राजू राम, हरी राम, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र शर्मा, चतर सिंह और चंद्र सिंह नेगी आदि को शामिल किया गया।

    चुनाव के बाद संघ प्रदेश अध्यक्ष के साथ संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें संघ की गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा करने के साथ-साथ यह भी निर्णय लिया गया कि संघ की समस्याओं को शीघ्र ही प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *