39 किलो 900 ग्राम अफीम के डोडे के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों चार दिन के पुलिस रिमांड पर

नितेश सैनी/सुंदरनगर
पुलिस द्वारा 39 किलो 900 ग्राम अफीम के डोडे के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़े अपने विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को नेशनल हाइवे-21 पर पुघ पर नाके के दौरान पंजाब रोडवेज की बस से 39 किलो 900 ग्राम अफीम के डोडे सहित पंजाब के लुधियाना के रहने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में लिया था।

                       पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ
         वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 15 व 29 में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हितेंद्र शर्मा के न्यायालय में पुलिस द्वारा पेश किया गया। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

 


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *