अनीता गर्ग बनी राष्ट्रीय महिला किसान समिति की प्रदेश सह सयोंजक….

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली द्वारा भाजपा की वरिष्ठ और जुझारू महिला अनीता गर्ग को राष्ट्रीय महिला किसान समिति का राज्य सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अनीता गर्ग नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ लहडा से संबंधित हैं। इस समय वह महिला मोर्चा की जिला महामंत्री हैं।
      इससे पहले भी वह महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष दो बार मोर्चा अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुकी हैं। अभी हाल ही में उन्हें हिमाचल सरकार ने जिला जन शिकायत निवारण समिति का सदस्य मनोनीत किया है। अनीता गर्ग 1995 से 2000 तक जिला परिषद की सदस्य तथा 1998 से 2003 तक हिमाचल सरकार के महिला एवं समाज कल्याण की राज्य स्तरीय महिला समिति की सदस्य भी रह चुकी हैं।
     इसके अतिरिक्त कई समाजसेवी संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं। अपनी नियुक्ति के लिए उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व तथा अन्य सहयोगियों सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, अध्यक्ष सतपाल सत्ती का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *