ITBP जवानों व साडा कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान…

जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ

आईटीबीपी 17वी वाहिनी जिला व प्रशासन की और से साडा ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को आईटीबीपी जवानों व साडा कर्मियों ने बाजार, पेट्रोल पंप, पीएनबी व आस-पास के क्षेत्रों ने सफाई अभियान चलाया।

आईटीबीपी जवानों व साडा कर्मचारी सफाई अभियान चलाते हुए

स्वछता अभियान आईटीबीपी ग्राउंड से शुरू किया गया। 17वी आईटीबीपी के सेनानी अर्जुन नेगी ने कहा कि इस तरह का अभियान आईटीबीपी व प्रशासन के सहयोग से चलाया जाता है। व आगे भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वछता के साथ लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया ताकि शहर स्वच्छ बना रहे।               अभियान की समाप्ति आईटीबीपी मैदान में हुई। सेनानी ने जवानों व साडा कर्मियों की इस कार्य केअति प्रशंसा की।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *