गुप्त सूचना के तहत हेरोइन सहित तीन धरे

एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
भुंतर पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोगों को धर दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि बजौरा के पास एक किराए के कमरे में तीन लोग रहते हैं और वे नशे का कारोबार कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने सुनियोजित तरीके से घर में छापेमारी की। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

                             Demo pic

एएसपी राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने पुष्पराज चैलचौक जिला मंडी, देवेंद्र कुमार जरोल थुनाग और कुसुम जरोल निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *