चाकू से हमला कर प्रवासी को किया लहुलूहान, मोबाइल व दो हजार रुपए की नकदी छीनकर फरार  

एमबीएम न्यूज़/ऊना 
हरोली थाना के तहत ट्रक युनियन टाहलीवाल के समीप संतोषगढ़ रोड पर किराए के मकान में रह रहे एक प्रवासी पर अज्ञात लूटरों ने चाकू से हमला कर लहुलूहान कर दिया। इसके बाद लूटरे प्रवासी का मोबाइल व दो हजार रुपए की नकदी छीनकर फरार हो गए। लहूलुहान अवस्था में प्रवासी को साथियों की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर हालत में सुधार आया है। मामले की सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।

                            Demo pic
          जानकारी के अनुसार टाहलीवाल ट्रक युनियन के समीप किराए के मकान में रह रहे प्रवासी कामगारों से बुधवार सुबह करीब 4 बजे दो अज्ञात युवक पीने का पानी मांगते हुए कमरे में घुस गए। इतने में एक कामगार सोया हुआ था, जबकि दूसरा जाग रहा था। वह पानी लेने दूसरे कमरे में चला गया। जैसे ही वह वापिस आया तो दोनों अज्ञात युवक सो रहे कामगार का मोबाइल व 2 दो हजार की नकदी लेकर भागने की कोशिश करने लगे।
          जिस पर प्रवासी कामगार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर अज्ञात शातिरों ने प्रवासी कामगार सोनू पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। मोबाइल व नकदी छीनने के बाद बाइक लेकर फरार हो गए।
         डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल प्रवासी कामगार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *