55 वर्षीय महिला पर बंदर ने किया हमला, घायल  

एमबीएम न्यूज़/ऊना

क्षेत्र के गांव कुरियाला में बंदर के हमले से 55 वर्षीय महिला घायल हुई है। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है।

demo pic
    जानकारी के अनुसार कुरियाला निवासी सुदेश अपने घर के समीप काम से जा रही थी। इतनें में एक बंदर ने उस पर हमला बोल दिया। जिस वह चिल्लाने लगी। स्थानीय लोगों ने जब शोर सुना तो मदद को आए। लोगों को अपनी ओर आता देख उत्पाति बंदर वहां से भाग खड़ा हुआ।
    लोगों ने महिला को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि पीडि़ता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। 


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *