मुख्यालय के साथ लगते गांव जनकौर में 50 वर्षीय महिला को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगडऩे पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी हालत में सुधार आया है।
Demo pic
जानकारी के मुताबिक जनकौर निवासी रीता देवी शुक्रवार रात अपने कमरे में सोई हुई थी। देर रात करीब 2 बजे रीता देवी को सांप ने काट लिया। तबीयत बिगडऩे पर महिला को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया।जहां पर महिला की हालत में सुधार आया है।
अस्पताल के एमएस डॉ. बीबी कटोच का कहना है कि महिला की तबीयत पहले से बेहतर है।
Leave a Reply