नाकाबंदी के दौरान चरस समेत दो युवक गिरफ्तार….

एमबीएम न्यूज़/ऊना
पुलिस थाना गगरेट के तहत राम नगर में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 100 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान कुशल कुमार निवासी लोअर अंदौरा व राजेश कुमार निवासी अंबोटा के रूप में हुई है।

                          Demo Pic
          जानकारी के मुताबिक गगरेट पुलिस ने शनिवार को राम नगर के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों की तलाशी ली। युवकों से पुलिस ने 100 ग्राम चरस बरामद की।
       डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *