गश्त के दौरान पैदल चल रहे व्यक्ति से अफीम बरामद…

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
हमीरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को अफीम के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना के सहायक उप निरीक्षक बोध राज थाना के कर्मचारियों के साथ तरोपका के जंगल के समीप गश्त पर थे। तभी मटन सिद्द की तरफ से एक व्यक्ति पैदल तरोपका की तरफ आ रहा था। पुलिस को उस पर शक हुआ। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई।

                        Demo pic
          व्यक्ति से 278 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम तुले राम गांव घलियाड़ डाकघर वठाहड तहसील बंजार ज़िला कुल्लू बताया। आरोपी को गिरफ़्तार करके न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

    


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *