रोघी व किल्बा पंचायत में भांग के पौधों को किया गया तबाह…

जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ 
भांग उखाड़ो अभियान के तहत किन्नौर जिला के विभिन्न ग्राम पंचायतों मे प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को नष्ट किया जा रहा है। कल्पा उपमंडल के तहत पंचायत रोघी में प्रधान पदम् चंद नेगी के नेतृत्व में, ग्राम किल्बा में प्रधान अनिता नेगी की अध्यक्षता में भांग उखाडों अभियान चलाया गया। रोघी पंचायत में ग्रामीणों के अलावा पंचायत वार्ड सदस्य, पुलिस थाना रिकांगपिओ प्रभारी, कल्पा चौकी प्रभारी,  नारायण मंदिर कमेटी, युवक मंडल ने भाग लिया।

भांग उखाड़ो अभियान में भाग लेते पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण

इसी तरह किल्बा पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा वन विभाग, जेएसडब्लयू के कर्मचारियों ने भांग उठाडों अभियान में भाग लिया। इस दौरान दोनो पंचायत क्षेत्र से बारी संख्या में भांग उखाड कर उसे नष्ट किया गया।

पंचयात प्रधान ने बताया कि इस तरह के अभियान चाहे भांग नष्ट करने का हो या फिर स्वच्छता के कार्यक्रम भविष्य में भी चलाया जाएगा। उन्होंने इस अभियान में बढ-चढ कर भाग लेने पर ग्रामीणों सहित पुलिस कर्मचारियों का धन्यवाद किया।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *