ऊना में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवती ने निगला जहर, पीजीआई रैफर 

एमबीएम न्यूज़/ऊना

हरोली उपमंडल के तहत पड़ते कांगड़ गांव की 22 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहर का सेवन कर लिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

                                Demo pic

जानकारी के अनुसार हरोली के कांगड़ निवासी युवती शुक्रवार को घर पर मौजूद थी। इसी बीच उसने सुबह के समय संदिग्ध परिस्थितयों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। थोड़े समय में उसका स्वास्थ्य काफी बिगड़ने लगा। जिसे देख परिजनों ने उसे बिना देर किए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत में सुधार न होता देख, चिकित्सक ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

मामले की सूचना के बाद हरोली पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों से पूछताछ की।  युवती ने जहर क्यों निगला उन कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर होने के चलते वह बयान देने की हालत में न थी। पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी हालत दयनीय बनी हुई है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना के बाद जांच में जुट गई
है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *