सुजानपुर के व्यापारी अतुल बंटा का निधन,  काफी समय से चल रहे थे बीमार

एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
सुजानपुर के व्यापारी अतुल बंटा के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को सुजानपुर बाजार 2 घंटे के लिए बंद रखा गया। शोक संतप्त परिवार के प्रति श्रद्धांजलि स्वरुप यह बाजार बंद रखा गया। बताते चलें कि व्यापारी अतुल बंटा जो बस स्टैंड सुजानपुर में मनियारी की दुकान करते थे। बीते सप्ताह से बीमार चल रहे थे। बुधवार को देर शाम पीजीआई में उनका निधन हो गया।
       आकस्मिक निधन पर पूरे सुजानपुर शहर में मातम का माहौल बन गया। व्यापार मंडल सुजानपुर एवं समस्त व्यापारी वर्ग ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष मनजीत जंबाल, महासचिव मनीष गुप्ता, कोषा अध्यक्ष आशीष महाजन, राज्य प्रतिनिधि विनोद ठाकुर, गौरव जैन, विनोद मेहरा, लकी शर्मा, आदित्य पुवारी,  अखिल गुप्ता,  अखिल सूद,  मनु शर्मा, हरिओम,  कम्युनिकेशन चंद्र मोहन गुप्ता आदि कोर कमेटी सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  कहा है कि इस दुख व विपदा की घड़ी में पूरा व्यापार मंडल एवं व्यापारी उनके साथ हैं।

 


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *