डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत दो ने निगला ज़हरीला पदार्थ, उपचाराधीन….

एमबीएम न्यूज़ / ऊना 
ऊना के विभिन्न स्थानों में डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत दो ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। जहां पर दोनों की हालत में सुधार आया है। 
     पहला मामला शनिवार रात रामपुर गांव का है, जहां पर डेढ़ वर्षीय वंशिका ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के बाद बच्ची की हालत में सुधार आया है।
    वहीं दूसरा मामला ऊना शहर का है। रविवार दोपहर ऊना निवासी गोपाल कृष्ण ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ते देख परिजन तुंरत गोपाल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां पर हालत में सुधार आया है। वहीं पुलिस ने भी दोनों मामलों को लेकर परिजनों से जानकारी जुटाई है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *