ऊना के अंब में कार-ट्रक की टक्कर में 4 लोग घायल 

एमबीएम न्यूज़ / ऊना 
पुलिस थाना अंब के तहत ज्वार में कार-ट्रक की टक्कर में 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार को कार सवार 4 लोग नैहरियां से अपने घर वापस देहरा लौट रहे थे, कि ज्वार पुहंचने पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार में बैठे अनिल कुमार, सुमनलता, रश्मिका और आशा निवासी नरसूहा देहरा कांगड़ा बुरी तरह से घायल हो गए।
                           Demo pic
      घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद लोगों ने चारों घायलों को फौरन सिविल अस्पताल अंब में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
      डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *