धर्मशाला से घुमारवीं जाते समय नादौन में कुछ पल रूके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
धर्मशाला से घुमारवीं जाते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कुछ देर के लिए नादौन में रूके जहां भाजपा कार्यकर्ताओं तथा प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उपायुक्त हमीरपुर डा. ऋचा वर्मा ने नादौन ब्यास पुल पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद जब मुख्यमंत्री की नजर थोड़ा आगे विश्राम गृह के पास खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं तथा लोगों पर पड़ी तो वह बारिश के बावजूद पैदल ही उनकी ओर चल दिए।

नादौन विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री

जहां नादौन भाजपा महामंत्री पवन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा हुक्म सिंह बैंस तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदू लाल चौधरी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने स्वागतकर्ताओं से कहा कि वह बतौर मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक विधायक के तौर पर ही आपसे मिल रहे हैं। जय राम ठाकुर के इस व्यवहार का हर कोई कायल हो गया।
इस दौरान उपायुक्त काँगड़ा संदीप कुमार तथा ज्वालामुखी के विधायक रमेश ध्वाला भी उनके साथ थे। नादौन में स्वागत करने वालों में श्याम सोनी, सूर्य प्रकाश, योगराज, संदीप भाटिया, किशोर शर्मा, नीरज जैन, आशू मेहरा, शुभम कपिल, ओंकार शर्मा, राकेश सोनी, हंस राज, नितिन कंवर, रजत आनंद, अरविंद बराड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *