वी कुमार/मंडी
हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष 80 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अभी तक 35 से 40 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। यह जानकारी वन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने मंडी में दी। मंगलवार को उन्होंने ग्राम पंचायत दुदर भ्रौण के पाधरू में बेहड़ा प्रजाति का पौधा लगाया। इस स्थान पर पांच हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 2500 पौधे रोपित किए जाएंगे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि वन विभाग स्थानीय लोगों की सहभागिता से बरसात के मौसम में पौधारोपण के लिए विशेष अभियान चला रहा है।
बीती 12 से 14 जुलाई तक पूरे प्रदेश में पौधारोपण अभियान चलाया गया था। जिसमें जिला ने तीन लाख से अधिक पौधे लगाकर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। इसके लिए उन्होंने यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ भी थपथपाई। गोबिंद ठाकुर ने बताया कि प्रथम चरण में लगभग 17 लाख 54 हजार पौधे रोपित किए गए। इस अभियान में लगभग 86 हजार लोगों ने अपनी सहभागिता जताई। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 80 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है।
अभी तक पूरे प्रदेश में अनुमानित 35 से 40 लाख पौधे रोपित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा इस मौसम में रोपित पौधों के सर्वाईवल रेट को 70 से 80 प्रतिशत रखने का लक्ष्य रखा गया है। अगले वर्ष इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार पौधारोपण के लिए विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक मोबाईल एप्प पौधारोपण निगरानी के लिए आरंभ किया गया जिसके सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
इस एप्प के माध्यम से प्रतिदिन किए जा रहे पौधारोपण के आंकड़े आनलाईन उपलब्ध करवाए गए जिससे जिला स्तर पर विभागीय अधिकारियों में एक स्वच्छ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, वन अरण्यपाल उपासना पटियाल, वन उपमंडलाधिकारी एस.एस. कश्यप, कांगनी माता मंदिर समिति के प्रधान हेमसिंह रावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- राजगढ़ : फागू विद्यालय में हवन यज्ञ कर निभाई गुरुकुल की प्राचीन परंपरा
- स्वीप अभियान के तहत बडू साहिब, नेरी नावण व लाना भाल्टा में कार्यक्रम आयोजित
- कांगड़ा में 11 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निगम, बोर्ड व बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- धर्मशाला में 7 व 8 अप्रैल को इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
- राजगढ़ : मतदान से सुदृढ़ लोकतंत्र का निमार्ण होता है : डॉ संजीव कुमार
- कर्मचारी अस्पताल में रोगियों की निस्वार्थ भाव से करें सेवा : CMO
- एचडी पब्लिक स्कूल जनेडघाट में अभिभावक-शिक्षक परामर्श बैठक संपन्न