प्रदेश पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा पदाधिकारियों को दिए टिप्स

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में बासी पैलेस में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री विरेंदर कंवर, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा एवं जिला प्रभारी प्रवीण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। विधायक नरेंदर ठाकुर, कमलेश कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री तथा डॉ अनिल धीमान भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में पहुँचने पर विशिष्ट अतिथियों को समानित किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती

अब सबको तैयार होना है..2019 जीतना है: रणधीर शर्मा
बैठक को संबोधित करते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि आज की बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बैठक है। 2019 के लोकसभा चुनावों की बड़ी चुनौती सामने है। विधानसभा चुनावों के बाद कार्यकर्ताओं का रेस्ट मोड अब खत्म हो चुका है। पार्टी को आगे बढ़ाना है। प्रदेश में 4/ 4 के लक्ष्य को हासिल करना है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि हमीरपुर जिला का संगठन मजबूत संगठन है।
इसकी मिसालें पूरे प्रदेश में दी जाती हैं। अब सबको तैयार होना है 2019 जीतना है। लोकसभा चुनावों में हमारा मुख्य मुद्दा हमारा देश और देश की अस्मिता ही होगा। क्यूंकि चुनावों में मिल रही लगातार हताशा से बोखलाहट में कांग्रेस चाहती है की उसे कुछ भी कर के सत्ता मिल जाए इसके लिए भले देश टूट जाए या जातिवाद पर बंट जाए।
देश को विकास की ओर ले गए है नरेंद्र मोदी: वीरेंद्र कंवर
बैठक को संबोधित करते हुए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पालक तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंदर कंवर ने कहा कि चार वर्षों में प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी ने देश में ही नहीं बल्कि विश्व भर में कई कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। देश में पहली बार ऐसा हुआ की चार वर्षों के कार्यकाल के बाद भी प्रधानमंत्री या किसी भी मंत्री के ऊपर कोई भी तरह के आरोप नहीं लगे हैं। पार्टी का हमेशा ही एक ही लक्ष्य रहा है कि हमारा देश परम वैभव को प्राप्त करे और इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी बेहतर काम कर रहे हैं। आज तक जो भी सरकारें रहीं वह यही नारे लगाती रही की गरीबी हटाएंगे, सौ दिन में महंगाई दूर करेंगे।
कभी जाति के नाम पर दंगे करा दिए। कभी यह कह कर वोट मांगे की हमारी पार्टी ने देश को आजाद कराया है। देश वासियों ने लगभग 50 वर्ष देश की बागडोर कांग्रेस को दे रखी लेकिन हालत ज्यों के त्यों बने रहे। लेकिन मोदी सरकार बनते ही हालात सुधरे हैं। नवीन योजनाओं को लागू कर नए भारत के निर्माण की और देश बड़ा है। उसके लिए प्रधानमंत्री ने समय अवधि भी तय की है। 2022 तक देश से गरीबी समाप्त कर हर व्यक्ति को घर देने, हर घर को बिजली, पानी तथा रसोई गैस प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
पार्टी हर कार्यकर्ता को देगी मान सम्मान: सत्ती
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार के सात माह के कार्यकाल के बाद प्रदेश भर में जिलावार बैठक करने का अभियान छेड़ा गया है। जिसकी शुरुआत आज हमीरपुर जिला से हो रही है। संगठन अथवा सरकार में कोई भी व्यक्ति बड़े पद पर पहुंचे हैं तो इसके पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं का ही योगदान होता है। बड़े पदों पर कोई भी कार्यकर्ता पहुँच सकता है। पार्टी में प्रत्येक छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भी मान सम्मान है तथा उसके सुझाव महत्वपूर्ण हैं।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *