65 वर्षीय वृद्ध व घास काटने गई महिला को सांप ने डसा, वृद्ध की मौत

एमबीएम न्यूज़ / ऊना
विभिन्न स्थानों में सांप के काटने के दो मामलों में से एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि महिला को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में हरोली के तहत पड़ते गाँव ललड़ी में एक वृद्ध को सांप ने काट दिया। ललड़ी का रहने वाला महिंद्र सिंह (65) पुत्र स्वर्ण सिंह शुक्रवार तड़के अपने घर में मौजूद था।

Demo pic

इसी बीच उसे घर के पास एक सांप ने डस दिया। गंभीर हालत के बीच परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया। तकरीबन एक घंटे तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। महिंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले में हरोली पुलिस भी जांच कर रही है। इसके अलावा दूसरे मामले में ऊना के नजदीकी गाँव रायंसरी की रेखा को सांप ने डस दिया।
रेखा शुक्रवार को सुबह के समय पशुओं के लिए चारा लाने के लिए खेतों की ओर गई थी। इसी बीच उसे एक सांप ने डस दिया। थोड़े समय में उसका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया। परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार आया है। अस्पताल के एमएस डॉ. बीबी कटोच ने बताया कि वृद्ध की सांप के डसने से मौत हो गई। जबकि महिला अभी उपचाराधीन है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *