एमबीएम न्यूज़ / ऊना
हरोली पुलिस थाना के तहत गांव पंजावर में एक 34 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजावर निवासी अश्वनी देवी ने वीरवार दोपहर को कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया।
जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ता देख परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला ने जहर किन कारणों से खाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि गंभीर हालत में महिला को ऊना अस्पताल लाया गया।
जहां उसे उपचार दिया गया है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
34 वर्षीय विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ….
by
Tags:
Leave a Reply