33 कांग्रेसियों ने हाथ का साथ छोड़कर फूल का दामन थामा….

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
नादौन में कांग्रेस पार्टी छोड़कर 33 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेशउपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री ने भाजपा में शामिल हुए इन लोगों का हार पहनाकर स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वालों में कांगड़ा बैंक के निदेशक मंडल सदस्य एवं पूर्व बीडीसी चेयरमैन ठाकुर आत्म प्रकाश, परिवहन विभाग के पूर्व सदस्य सुशील राणा, पूर्व प्रधान भदरोल पंचायत फूला सिंह प्रमुख लोग हैं। इस अवसर पर अपने संबोधन में विजय अग्रिहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश भ्रष्टाचार मुक्त हुआ है। वहीं प्रदेश में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुवाई में विकास हो रहा है।

कांग्रेस पार्टी छोड़ कर 33 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

उन्होंने कहा कि भाजपा काडर बेस्ड पार्टी है। यहां धरातल से उठकर कई कार्यकर्ता केंद्र सरकार में मंत्री पद तक अपनी मेहनत से पहुंचे हैं। जहां एक ओर नरेंद्र मोदी देश के लिए अपने परिवार से दूर रहे, वहीं कांग्रेस एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूम रही है। उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वालों को पूरा मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने को कहा, वहीं भाजपा में शामिल हुए। ठाकुर आत्म प्रकाश तथा सुशील राणा ने कहा कि कांगेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के रवैये तथा कार्यप्रणाली से दुखी होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है।
इस दौरान सेठी कुमार, विक्रम सिंह, विपन चौधरी, राजेश धीमान, रीता ठाकुर गांव बेला, मदन लाल, तिलक राज, वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, राजेन्द्र सिंह गांव भरमोटी, बालकिशन गांव खोर, कर्म सिंह, चरणजीत सिंह गांव जलाड़ी, विवेक कौंडल, सुरेश कुमार, राजेश गांव गौना, सुभाष कटोच गांव बल्डूहक, बलबीर चौधरी, भूंपल, साहिल चौधरी, रमेश चौधरी, बिश्र दास गांव गांव मझियार, संजय शर्मा गांव लाहड़, जरनैल सिंह, पुष्पिंदर सिंह, नीलम कुमारी, अशोक कुमार, अमित चौधरी, नीलम, रूखो देवी, कर्म सिह, मेहर सिंह, मदन चौधरी, होशियार सिंह चौधरी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है।
इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह, जिला परिषद वाइस चेयरमैन चंदू लाल चौधरी, महामंत्री पवन शर्मा, हरदयाल सिंह, सुरेन्द्र छिंदा, हुक्म सिंह बेंस, विपन शर्मा, तारा चंद, मनोज धीमान, डा. निर्दोश, राजेश, विजय, मंजीत ठाकुर, विनोद पठानिया, कमल दत्त, अजमेल वर्मा, राज अग्रिहोत्री सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *