नौहराधार में तेंदुए ने पशुशाला में दस बकरियों को बनाया निवाला…. 

एमबीएम न्यूज़/नाहन
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नौहराधार क्षेत्र के थनगा गांव में तेंदुए ने दस बकरियों को निवाला बनाया। तेंदुए के हमले से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। गुमान सिंह ने बताया कि पशुशाला में कुल 22 बकरियों में से 10 बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। तेंदुए ने पशुशाला से करीब दो किलोमीटर दूर ले जाकर बकरियों को अपना शिकार बनाया।
    गुमान सिंह ने बताया कि रविवार सुबह जब वह करीब नौ बजे बकरियों को चराने ले जाने के लिए पशुशाला में पहुंचा, तो उसने देखा कि पशुशाला का दरवाजा टुटा पड़ा है। जिसमें अन्य दस बकरियां गायब थी। बाकी 12 बकरियां एक कोने में डर से सहमी हुई थी। वहां एक बकरी को लहूलुहान होता देख उसे किसी के जंगली जानवर के हमले का संदेह हुआ। तब उसने उन बकरियों को तलाशना शुरू किया। तलाशने के बाद बकरियां करीब दो किलोमीटर दूर घासनियों में व रास्ते में मिली।
    कुछ बकरियो की गर्दन व कई बकरियों की टांगे खाई हुई पाई गई। गुमान सिंह शर्मा ने इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जब इस संर्दभ में वन रक्षक नौहराधार राजेन्द्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गुमान सिंह की दस बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है।
     मरी हुई मवेशियो की रिपोर्ट तैयार करके विभाग के उच्चधिकारियों को भेज दी है। यदि क्षेत्र में तेंदुए का आतंक ओर बढ़ा, तो वहां पर पिंजरा स्थापित किया जा सकता है। पशु चिकित्सक अमित वर्मा ने बताया कि मौके पर बकरियों का पोस्टमार्टम करके रिपोर्ट वन विभाग को सौंप दी गई है। ताकि पीडि़त को मुआवज़ा मिल सके।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *