एमबीएम न्यूज़ / धर्मशाला
हिमाचली जनमानस के प्रबुद्ध ग्रंथकारों की प्रांतीय संस्था ऑथर्ज़ गिल्ड ऑफ हिमाचल का वार्षिक साहित्यिक सम्मेलन 5 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन पालमपुर में के.एल.बी. कॉलेज के सभागार में प्रातः 10 बजे आरंभ होगा। ऑथर्ज़ गिल्ड ऑफ हिमाचल के संस्थापक अध्यक्ष जयदेव विद्रोही ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑथर्ज़ गिल्ड अपने 15वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और इस उपलक्ष्य पर एक दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. सुशील कुमार फुल्ल होंगे। सम्मेलन में साहित्य के प्रति समर्पित लेखन में संकल्परत साहित्यकारों में से चुनींदा लेखकों को उनके साहित्यिक अवदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध लेखिका डॉ. रेखा डढवाल और माधुरी सूद और शिक्षाविद श्रीमती इंदु शर्मा ‘हम क्यों लिखते हैं’ और ‘साहित्यिक गोष्ठियों में श्रोता नदारद’ विषयों पर प्रपत्र प्रस्तुत करेंगी। सम्मेलन में कवि गोष्टी का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें प्रदेश के नामी कवि भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सांय 5 बजे सम्पन्न होगा।
Trending
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा
- चंबा में पेड़ लगाकर वोट डालने का दिया अनोखा संदेश…
- चामुंडा नर्सिंग कॉलेज मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित
- राजगढ़ : लोकतंत्र की मज़बूती और स्थिरता के लिए हर वोट महत्वपूर्ण
- रेणुका जी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाएं निभा रही हैं सक्रिय भूमिका
- भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित
- सोलन : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण