19 वर्षीय युवक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में PGI रैफर

एमबीएम न्यूज़ / ऊना 

सोहारी में 19 वर्षीय युवक को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में पीडि़त को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
      जानकारी के अनुसार सोहारी निवासी सर्वेश अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान उसे कुछ चुभन का एहसास हुआ। देखा तो एक सांप ने उसे डस लिया था। परिजन तुरंत उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।       एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि पीडि़त को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर किया गया है। 

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *