बाल-बाल बची गाय, तेंदुए के आतंक से भोरंज में खौफ का माहौल 

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
ग्राम पंचायत भोरंज के गांव बलोड के एक व्यक्ति के उस समय होश उड़ गए, जब उसने गौशाला की लाइट जलाई। उसने सामने देखा कि उसकी गाय की पीठ पर तेंदुआ सवार था। जो शोर मचाते पलक झपकते ही भाग गया। मगर उसकी गाय को घायल कर गया। गाय के मालिक मास्टर लेख राम ने बताया कि उसकी गाय गौशाला के बाहर बरामदे में बंधी थी। इस दौरान अचानक गौशाला से पशुओं के रंभाने की आवाजें आने लगीं।
     जब उसने बाहर निकलकरगौशाला की लाइट जलाई तो देखा कि गाय की पीठ पर तेंदुआ सवार था। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। लेकिन वह गाय को घायल कर गया। वहीं दूसरा मामला इसी गांव में दिन-दिहाड़े पेश आया है। जब त्रिशला देवी का कुत्ता उनके आंगन में बैठा था तो घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ता अपना बचाव करते हुए दूसरी मंजिल पर मालकिन के पास पहुंच गया। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है।
    उनका कहना है कि तेंदुए के बार-बार हो रहे हमले से 3 गांवों में दहशत का वातावरण है। इस संदर्भ में आरओ अग्घार मंशा राम शर्मा का कहना है कि उन्हें उक्त घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो कर्मचारी भेज कर जांच की जाएगी और आवश्यकता के अनुसार क्षेत्र में पिंजरे लगा दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *