बड़सर में सांसद अनुराग ने नहीं किया कोई विकास बोले इन्द्र दत लखनपाल

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्र दत लखनपाल ने विश्राम गृह बिझड़ी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर का इस क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं है। उन्होंने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है। आज तक उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर अपने नाम का फटटा् लगाने का ही कार्य किया है। इन्द्र दत लखनपाल ने बिझड़ी में सांसद द्वारा वीरवार को फायरचौकी का उद्घाटन करने पर प्रतिक्रिया वयक्त करते हुए कहा कि बड़सर में आगजनी की दुर्घटनाओं के मध्यनजर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से फायर चौकी स्वीकृत करवाई थी।

पत्रकार वार्ता करते विधायक इन्द्र दत लखनपाल

सांसद अनुराग ठाकुर व अन्य भाजपा नेताओं को इस फायर चौकी को खोलने को में कोई योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता होती कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बड़सर में दौरे पर आते। इस अग्निशमन केन्द्र का उद्घाटन करते, ऐसे में वह मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास के लिए और कई मांगे रखते तथा क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलता। इन्द्र दत लखनपाल ने कहा कि अनुराग ठाकुर चुनावों को नजदीक आता देखकर आज अपने संसदीय क्षेत्र में जगह-जगह अपने नाम के फटटे लगा रहे हैं।
जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता कि अनुराग ठाकुर अपनी हार मान चुके हैं। उन्होंने सीता राम भारद्वाज पर तंज कसते हुए कहा कि अपने आप को समाजसेवी कहलाने वाले सीता राम वताएं के उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों के लिए क्या किया। उन्होंने भारद्वाज के उस व्यान पर भी प्रश्न उठाया जिसमें उन्होंने कहा कि बड़सर में कांग्रेस को मैने जीवित किया है। उन्होंने कहा कि बड़सर में कांग्रेस न कभी कमजोर थी और न होगी। लखनपाल ने कहा कि बड़सर में यदि कांग्रेस कमजोर होती तो वह आज बड़सर के विधायक नहीं होते। उन्होंने कहा कि भारद्वाज कांग्रेस में अपने निजी स्वार्थ के लिए आए थे। भाजपा में भी वह अपने स्वार्थ के लिए ही शामिल हुए हैं। इन्द्र दत ने कहा कि पिछले 6 महीनों से बड़सर में विकास कार्य वंद पड़े हुए हैं।
लेकिन सरकार द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के अस्पताल मात्र रैफर अस्पताल वनकर रह गए हैं। लोगों को कोई स्वास्थय सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लखनपाल ने कहा कि आज क्षेत्र में कांग्रेस विचारधारा रखने वाले लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। लखनपाल ने कहा कि बिझड़ी विकास खंड कार्यलय भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है। वहां पर तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा मेरे द्वारा विकास कार्यों के लिए दिए जा रहे वजट में तरह तरह की आपत्तियां लगाकर लोगों को मिलने वाले लाभ से वंचित किया जा रहा है। लेकिन यह सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव पवन कालिया, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार, निक्का राम, संजय लखनपाल, योगराज कालिया, रूबल ठाकुर सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *