रिकांगपिओ/ जीता सिंह नेगी
शुक्रवार को समूचे जिला के विभिन्न बोद्ध मठो में परमपावन दलाई लामा जी का 83 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। उन के जन्म दिवस पर छोस्खोरलिंङ बोद्ध सेवा संघ ने छोसखोरलिंड बोध मठ में जन्मदिन केक काट कर मनाया। इस अवसर पर किन्नौर विधायक एवं पूर्व विस् उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि शिरकत थे। विधायक जगत सिंह नेगी ने बोद्ध मठ में बोद्ध मंत्रोचरण के साथ केक काटा व उपस्थित बोद्ध अनुयायियों व ग्रामीणों ने दलाई लामा का 83 व जन्म दिवस मनाया।
इस अवसर पर दूरदराज क्षेत्रो से बोध अनुयायियों व स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया। बोध लामाओं ने दलाई लामा के दीर्घायु के लिए पूजा पाठ भी किया। इस अवसर पर आचार्य गेशे थुप तेन छेरिंग,मठाधीश छोसखोरलिंड बोध सेवा संध,सूर्या बोर्स सहित कई लोग उपस्थित थे।उधर रिकांगपिओ के महाबोधि सोसाइटी में भी दलाईलामा जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
किन्नौर के मठों में रही दलाई लामा के जन्मदिन की धूम
by
Tags:
Leave a Reply