28 वर्षीय महिला झुलसी, पीजीआई रैफर

एमबीएम न्यूज़ / ऊना
सदर थाना के तहत लोअर बसाल में 28 वर्षीय महिला आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई है। महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। महिला आग की चपेट में कैसे आई, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस की माने तो महिला के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा।

Demo pic

फिलवक्त पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुमन पत्नी पवन निवासी लोअर बसाल सोमवार शाम को घर में मौजूद थी। पति काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान घर से चिल्लाने की आवाज आने पर पड़ोसी अंदर पहुंचे, तो देखा महिला आग की चपेट में थी। आग बुझाने के बाद पड़ोसियों ने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भर्ती करवाया, साथ ही पति को सूचना दी।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि महिला आग की चपेट में कैसे आई, अभी तक पता नहीं लग पाया है। आग के दौरान महिला घर में अकेली थी। महिला के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद कारणों का पता चल पाएगा, पुलिस की जांच जारी है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *