ऊना जिले में सर्पदंश के तीन मामले, एक पीजीआई रैफर…  

एमबीएम न्यूज़ / ऊना 
    जिला में सर्पदंश के तीन मामले सामने आए हैं। तीनों को उपचार के लिए जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां से एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। तीनों मामले जिला ऊना के अंब, रायपुर व बढ़ेडा के हैं। इनमें से एक महिला भी शामिल है। पहला मामला उपमंडल अंब के पंजोआ लड़ोली का है । जहां पर 17 वर्षीय युवक को सांप ने काट लिया। सोमवार रात पंजोआ लड़ोली निवासी योगेश अपने घर में सो रहा था कि अचानक ही सांप ने काट लिया। गंभीर हालत के चलते युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया।
Demo pic
   जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। वहीं दूसरा मामला ऊना के रायपुर का है। जहां पर 33 वर्षीय व्यक्ति को सांप ने काट लिया। रायपुर निवासी नरेश कुमार सोमवार रात घर के समीप था, तो सांप ने काट लिया। तबीतय बिगडऩे पर परिजनों द्वारा ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां स्वास्थ्य में सुधार आया है।
  वहीं तीसरा मामला बढ़ेड़ा का है। जहां पर 38 वर्षीय सुनीता देवी को सांप ने काट लिया। बिगडती तबीयत के चलते महिला को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एमएस डा. बीबी कटोच ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में पीजीआई रैफर कर दिया गया, जबकि दो का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत में सुधार आया है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *