अजय शर्मा बने कृषि उपज मंडी के समिति के अध्यक्ष

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
जिला भाजपा के महासचिव अजय शर्मा को कृषि उपज मंडी समिति का सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को जिला उपायुक्त कार्यालय में जिला उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अजय शर्मा को मंडी समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसकी घोषणा जिला उपायुक्त ने विधिपूर्वक की। उल्लेखनीय है कि अजय शर्मा एबीवीपी व आरएसएस सहित भाजपा युवा मोर्चा व भाजपा के कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में जिला भाजपा महासचिव पद पर कार्य कर रहे हैं।

अजय शर्मा का स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ता

बताते चले कि अध्यक्ष पद को लेकर भाजपाईयों में काफी तनातनी बनी रही। स्थानीय भाजपा मंडल के महामंत्री तथा सब्जी मंडी समिति सदस्य राजेश गौत्तम भी इस पद को प्राप्त करने के लिए रेस में शामिल थे। परंतु उन्हें अधिकांश जिला के भाजपाईयों का समर्थन हासिल न हो पाया और सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने एकमत से अजय शर्मा को ही अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया।
हालांकि जिला मुख्यालय के सर्किट हाऊस में इस मुद्दे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व विधायकों में काफी वार्तालाप होती रही परंतु आखिरकार अजय शर्मा पर ही सभी ने अपनी सहमति दे दी। अजय शर्मा पर सहमति मिलने के बाद सर्किट हाऊस से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और पार्टी के समस्त पदाधिकारियों महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पांचों मंडलों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ अजय शर्मा का स्वागत किया।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *