सिरमौर ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों को 4 करोड़ मिलने पर चहकी भाजपा, जय राम सहित डॉ बिंदल का थैंक्स

एमबीएम न्यूज़ / नाहन
   विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों के भवनों के निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने पर भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का आभार जताया है। भाजपा पदाधिकारियों ने यहां जारी एक संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों की जरूरतों की अनदेखी की और विकास के मामले में भेदभाव किया, जबकि भाजपा सरकार में सभी वर्गों का एक समान विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। 
   भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, जोगिन्द्र ठाकुर किसान मोर्चा अध्यक्ष, रूपेन्द्र ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा, हीरा देवी मंडल सचिव, पूर्व बीडीसी सदस्य प्रोमिला, उपाध्यक्ष प्रेम पाल, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र ठाकुर, मंडल कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र, राजेश कुमार, जिला महामंत्री युवा मोर्चा मान सिंह, मेहन्द्र ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा धारटी क्षेत्र के कई स्वास्थ्य संस्थाओं का धन बदल कर दूसरे संस्थानों को भेज दिया गया था। 
   किन्तु भाजपा सरकार बनते ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनका हक पुनः वापिस दिलवाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा धारटी क्षेत्र को वोट बैंक माना और विकास के मामले में इस क्षेत्र की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही नाहन सहित पूरे सिरमौर क्षेत्र में विकास की नई ईबारत लिखी जा रही है। 
भाजपा पदाधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनेठी और जमटा के लिए 90-90 लाख रुपये तथा बर्मा पापड़ी उप स्वास्थ्य केन्द्र जिसे स्तरोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किया जा रहा है, के लिए 90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और डा. राजीव बिंदल का आभार जताया है।
   उन्होंने मीरपुर कोटला, सैनवाला, पंजाहल, मण्डलाह, सहित चाकली उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवनों के निर्माण के लिए 32-32 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने पर भी आभार जताया है।  भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य संस्थानों को चार करोड़ रुपये की धनराशि देने का विचार कांग्रेस सपने में भी नहीं सोच सकती थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने यह सब कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि समुचित धनराशि मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उपचार के लिए दूर-दूर से आने वाले रोगियों को लाभ मिलेगा। 

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *