मधुमक्खियों के हमले से तीन घायल…. 

एमबीएम न्यूज़ / ऊना 

जिला के बंगाणा व कोटला में मधुमक्खियों के हमले से तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार पहला मामला बंगाणा के एक गांव में पेश आया, जहां पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जानकारी के अनुसार बंगाणा क्षेत्र के एक गांव के रौशन व उसका बेटा शनिवार सुबह अपने घर के समीप जंगल में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान एक मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला बोल दिया।

Demo pic

जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों व परिजनों ने जब उनके चीखने चिल्लााने की आवाज सुनी तो उनको कड़ी मश्क्कत कर छुड़ाया। राकेश पर सैंकड़ो मधुमक्खियों ने डंक किया है, जिसके चलते उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जबकि दूसरा मामला ऊना के समीपवर्ती गांव में पेश आया, जहां दो वर्षीय मासूम देवेश अपने घर में खेल रहा था, इसी दौरान मधुमक्खियों ने उसे काट लिया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत में सुधार आया है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *