भाजपा SC मोर्चे ने कांग्रेस नेताओं को लताड़ा, कहा कांग्रेस पहले 70 सालों का हिसाब दे

एमबीएम न्यूज़ / नाहन
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा सरकार पर अनूसूचित जाति वर्ग की अनदेखी के आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति और दलितों को हमेशा वोट की तरह इस्तेमाल किया। इन वर्गों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित जाति वर्ग की घोर उपेक्षा हुई। किन्तु जब से प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार बनी है। तब से इस वर्ग को उनका हक मिला है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, महामंत्री संदीपक तोमर, महासचिव, प्रीतम, सचिव नीरज चौहान और चंद्रमणि, उपाध्यक्ष जय प्रकाश चौहान और गोर्वधन, ने यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर होते ही अनुसूचित जाति वर्ग की चिंता सता रही है। परन्तु जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उसे इस वर्ग की याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नाहन साहित पूरे सिरमौर जिला में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र के अनूसूचित जाति बाहूल क्षेत्र मालोंवाला, कोलर, बर्मा पापड़ी विक्रमबाग, देवका पुड़ला, नाहन, देवनी आदि पंचायतों में करोड़ों रूपये के पुलों, सड़कों और अन्य विकास कार्य भाजपा सरकार ने करवाये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपने गिरेबांन में झांकना चाहिए और सोच समझकर बयानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने 70 सालों के शासन में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कुछ नहीं किया वह आज मात्र 5 माह की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस अपने 70 सालों के शासन का हिसाब देना चाहिए।मोर्चे के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि वे केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए वे बयानबाजी न करें और हकीकत जानकर ही बात करें।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *