निजी काम से बाहर निकली महिला से मनचले ने की छेड़छाड़….

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
उपमंडल बड़सर में महिला के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल बड़सर की रहनें वाली एक महिला ने संजीव कुमार गांव गुठान तहसील बंगाणा के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में महिला ने कहा है कि सोमवार के दिन वह सड़क से गैस सिलेंडर लेकर अपने घर की तरफ जा रही थी।
उसके साथ उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी थे। इतने में संजीव कुमार उसके पीछे-पीछे मोबाइल सुनते हुए चलने लगा। मौका पाते ही उसने उसे पकड़ कर छेड़खानी शुरू कर दी। अपने आप को मुसीबत में फंसा देख कर उसने शोर मचाया। इसी दौरान आरोपी वहां से खिसक गया।
इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन बड़सर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी बडसर जसवीर ठाकुर के अनुसार बडसर क्षेत्र की रहने वाली महिला की शिकायत पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित तथा आरोपी दोनों का मेडिकल करवाया जा चुका है तथा आगामी पुलिस कार्रवाई द्वारा की जा रही है।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *