शिव देव सिंह होगे सुजानपुर के नए एसडीएम, सोमवार को संभाला कार्यभार….

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
    उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र शर्मा के तबादले के बाद सुजानपुर में उनके स्थान पर सेवाएं देने के लिए नए उप मंडल अधिकारी शिव देव सिंह ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। उप मंडल कार्यालय में ज्वाइनिंग करने से पहले अब तक सेवाएं दे रहे। उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने उनका यहां आने पर स्वागत किया और विधिवत तरीके से उन्हें उपमंडल अधिकारी कार्यालय का कार्यभार सौंपा। कार्यभार संभालते ही उन्होंने बताया कि सुजानपुर में बतौर उपमंडल अधिकारी सेवाएं देंगे। उनका प्रयास रहेगा कि सुजानपुर में जनहित कार्यों को लेकर तेजी लाई जाएगी।

   कार्यभार सँभालते सुजानपुर के नए एसडीएम
   विकास कार्य युद्धस्तर पर हो लोगों को समस्याओं से निजात मिले ऐसे प्रयास उनके रहेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सुजानपुर शहर उनके लिए नया नहीं है। इससे पहले यहां पर है तहसीलदार पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सुजानपुर शहर को वह अपना शहर मानते हैं। सुजानपुर शहर को चमकाना सवारना उनका उद्देश्य है।
   ऐसे में उनकी तरफ से सार्थक प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने बताया लोगों से संपर्क करके युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएंगे और समय- समय पर बैठक आयोजित करके जनहित मुद्दों को सुलझाया जाएगा। उन्होंने बताया सुजानपुर ग्राउंड की सुंदरता को लेकर उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने जो भी कार्य किया है उस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करवाया जाएगा। सुजानपुर शहर में वाहन पार्किंग की समस्या वन-वे योजना को लागू करना तमाम कार्य पूरे किए जाएंगे।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *