नाहन: अब दो पहिया वाहनों के लिए खुलेगा नो एंट्री जोन…. 15 दिन का ट्रायल

एमबीएम न्यूज़ / नाहन
को-ऑपरेटिव नया बाजार नो एंट्री जोन को अब दो पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। यह बात रोड़ सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर ने कही। बुधवार को रोड़ सेफ्टी क्लब व यातायात पुलिस ने जिला प्रशासन के आदेश के बाद को-ऑपरेटिव नया बाजार नो एंट्री जोन खोल दिया गया है। कई वर्षों से बंद पड़े इस जोन में अब दो पहिया वाहन गुजर सकेंगे। विशाल तोमर ने बताया कि इससे पहले दो पहिया व अन्य वाहनों को दिल्ली गेट चौक से होकर नया बाजार पहुंचना पड़ता था।

वन-वे रोड पर ट्रायल करते रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य

जिसके चलते दिल्ली गेट पर जाम की समस्या भी बन जाती थी। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में डीसी व एसपी से बातचीत की गई। जिसके बाद इस जोन को दो पहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। विशाल तोमर ने बताया कि रोड़ सेफ्टी क्लब यातायात पुलिस के साथ मिलकर समय-समय पर वाहन चालकों को यातायात के बारे में जागरूक करता रहता है। यातायात प्रभारी एएसआई लेखराज ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार को-ऑपरेटिव नया बाजार नो एंट्री जोन को 15 दिन के लिए ट्रायल बेस के लिए खोला गया है। उन्होंने बताया कि 15 के बाद इस जोन की रिपोर्ट बनाकर एसपी को सौंपी जाएगी।
जिसके बाद जिला प्रशासन इस पर निर्णय लेगा कि इस जोन को दोबारा से बंद किया जाए या फिर चालू किया जाए। उन्होंने बताया कि शहर में लगातार ट्रैफिक बढ़ रहा है। मगर पुलिस इस पर हरेक पहलु पर नजर रखकर इसे सही तरीके से हैंडल कर रही है। उन्होंने माना कि इस जोन के खुलने से यातायात में काफी सुधार हो सकता है। फिर यातायात पुलिस इस जोन में लगातार अपनी नजर गड़ाए रखेगी।
यह लोग थे उपस्थित
रोड़ सेफ्टी क्लब के प्रेस सचिव प्रताप सिंह ने बताया की क्लब के सदस्य हमेशा शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर अपनी सेवाएं देते रहते हैं। साथ ही लोगों को यातायात के बारे में जागरूक भी करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना हम सब का दायित्व बनता है।
इस मौके पर पार्षद रेखा तोमर, असलम खान, राजेश शर्मा, धीरज गर्ग, अरूण भाटिया, दीपक बंसल, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, अनु शर्मा, पूजा तोमर, कृष्णा शर्मा, नवनीत कुमार, राकेश गर्ग, अमित अत्री, दीपक खिंदड़ी, संजय चौहान, प्रदीप विज के अलावा एएसआई लेखराज, कांस्टेबल सत्य प्रकाश व अर्जुन आदि उपस्थित थे।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *