हिमाचल निर्माता के पौत्र बने पहली बार भाजपा पदाधिकारी 

एमबीएम न्यूज़ /नाहन
हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार के पौत्र चेतन परमार को जिला भाजपा कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। ताउम्र कांग्रेस में रहे परमार परिवार के चेतन की एंट्री तो भाजपा में विधानसभा चुनाव  के दौरान ही हो गई थी। मगर अब वो विधिवत रूप से भाजपा संगठन में काम करेंगे।
    इसी तरह चुनावी बेला में नाहन के पूर्व लोजपा विधायक सदानंद चौहान के पुत्र नितिन चौहान भी अपने समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। मगर कोई पद नहीं मिला था। जिला कार्यकारिणी में उन्हें भी सदस्य के तौर पर एंट्री दी गई है। आने वाले समय में राजपूत बिरादरी को रिझाने के लिए भाजपा ने यह दाव खेला है। इसके अलावा एक अन्य राजपूत व कर्मचारी नेता रहे दिनेश चौधरी को भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से नवाज़ा गया है।
    कभी परिवारवाद का राग अलापने वाली भाजपा ने दो दिग्गज नेताओं के बेटों को नियुक्तियां देकर साबित कर दिया है कि लोकसभा चुनावो में उसे इन दोनों से फायदा मिलेगा। इसी तरह पावंटा साहिब से हंसराज चौधरी, शिलाई से राजेंद्र सिंह नेगी व नरेश शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।       सभी नियुक्तियों की पुष्टि करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि सभी नियुक्तियां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती व प्रमुख नेताओं की सहमति से की गई है। सभी सदस्य पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर पर ले जाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *