महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
बिझड़ी पंचायत के अमबोटा गांव की एक महिला जंगल में मृत पाई गयी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दामिनी पत्नी इंदर सिंह अपने घर से गोदाम अम्बोटा जंगल की तरफ चली गई। जंगल से उसने अपनी जेठानी को फोन करके बताया की उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। फोन सुनने के बाद उसके परिजन जंगल की तरफ दौड़े।
जंगल में महिला के शरीर में कोई हरकत ना होती देखकर बिझड़ी पंचायत उप प्रधान को सूचित किया गया। फिर पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस नें मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया तथा परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किये हैं। मृतक महिला अपने पीछे एक लड़का व लड़की को छोड़ गई है।
गरीब परिवार से संबंध रखने वाली महिला का पति जंगल में बिरोजे का काम करता है। एसएचओ बड़सर जगदीश चंद के अनुसार मामला दर्ज करके महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जायेगी।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *