15 वर्षीय किशोर को सांप ने डसा, उपचाराधीन….

एमबीएम न्यूज़ / ऊना
बंगाणा उपमंडल के अधीन पड़ते गांव चंगर में एक किशोर को सांप ने डस दिया। गंभीर हालत होने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज वीरवार को बंगाणा के चंगर निवासी 15 वर्षीय मनदीप सिंह को सांप ने डस दिया। मनदीप सिंह वीरवार शाम को घर खाना खाने के बाद परिवार सहित सो गया था।

Demo pic

इसी बीच एकाएक आए सांप ने उसे डस दिया। मनदीप के शोर मचाने पर परिजनों ने कमरे की लाइट जलाई तो देखा कि वहां सांप मौजूद था। पीड़ित मनदीप का स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया है। यहां पर चिकित्सीय देखरेख में उसके स्वास्थ्य में सुधार आया है। अस्पताल के एमएस डॉ बीबी कटोच ने बताया कि सांप के डसने से युवक का स्वास्थ्य बिगड़ा था। उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार आया है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *