धर्मशाला पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार स्वागत

एमबीएम न्यूज़ / धर्मशाला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नड्डा सुबह करीब 8ः30 बजे धर्मशाला पहुंचे। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर भी उनके साथ थे।
गौरततलब है कि जगत प्रकाश नड्डा संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत धर्मशाला क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों, बुद्धिजीवियों से मिलने आए हैं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल चौहान, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, त्रिलोक कपूर, संजय शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने धर्मशाला के परिधि गृह परिसर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *