एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत धंगोट में बंदरों के झुंड ने गाँव की एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बड़सर अस्पताल प्रशासन ने हमीरपुर रैफर कर दिया। हालांकि महिला की तबियत में अब सुधार बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को बडू गाँव की 55 वर्षीय रक्षा देवी अपने घर की छत पर काम कर रही थी, की अचानक बंदरों के एक झुंड ने उसपर हमला कर दिया। बंदरों के हमले के दौरान महिला अपने आप को बचाने के चक्कर में अफरा.तफरी में घर की छत से नीचे गिर गई।
जिससे महिला को चोटें पहुंची है। ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल पहुंचाया। जहां से महिला की गंभीर चोटों को देखते हुए उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बीडीसी सदस्य सुभाष रठौर ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों के आंतक से लोग खौफजयादा है।
पहले ये बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे लेकिन अब घरों में घुसकर इंसानों को भी नुक्सान पहुंचाने लगे है उन्होंने बताया कि बंदरों से परेशान लोगों ने संबंधित विभाग से कई बार समस्या की गुहार लगाई जाक चुकी है लेकिन विभाग लोगों की इस समया को हल करने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है जिसका खामियाजा गाँव के रक्षा देवी को भुक्तना पड़ा है। इस संबध में डीएफओ हमीरपुर प्रीति भंडारी का कहना है कि इस बारे उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। फिर भी मौके पर विभागीय कर्मचारियों को भेजा जाएगा।
Trending
- हमीरपुर : सार्वजनिक संपत्तियों पर न हो कोई भी राजनीतिक पोस्टर, बैनर या होर्डिंग : उपायुक्त
- जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद : सुमित खिमटा
- चंबा में पेड़ लगाकर वोट डालने का दिया अनोखा संदेश…
- चामुंडा नर्सिंग कॉलेज मौहल में समावेशी कार्यशाला आयोजित
- राजगढ़ : लोकतंत्र की मज़बूती और स्थिरता के लिए हर वोट महत्वपूर्ण
- रेणुका जी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलाएं निभा रही हैं सक्रिय भूमिका
- भरमौर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित
- सोलन : उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण