तीन किशोरों को सांप ने डसा व युवती को विषैले जिव ने काटा, उपचाराधीन

एमबीएम न्यूज़ / ऊना
विभिन्न गांवों में किशोर सहित तीन लोगों को यहां सांप ने डस लिया। वहीं एक अन्य युवती को किसी विषैले जीव ने काटा है। चारों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार सांप के डसने के पहले मामले में जिला के नजदीकी भडोलियां कलां में राम स्वरूप (30) को एक सांप ने डस लिया। राम स्वरूप गांव में रास्ते पर कहीं जा रहा था। इसी बीच उसका पांव रास्ते पर गुजर रहे एक सांप पर आ गया। जिसके चलते सांप ने रामस्वरूप को डस दिया।
थोड़े समय में उसका स्वास्थ्य काफी बिगड़ने लगा। परिजनों ने बिना देर किए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया है। दूसरे मामले बसाल निवासी चांदिनी को भी सांप ने डस दिया। चांदनी सोमवार को घर के पास काम कर रही थी। इसी बीच वहां एकाएक निकले सांप ने डसे डस दिया। इससे पहले कि चांदिनी बचाव में कुछ कर पाती तब तक सांप ने उसके शरीर को डस दिया था। जिसके बारे में उसने परिजनों को बताया।
परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। तीसरे मामले में झलेड़ा निवासी 14 वर्षीय किशोर
स्वनदीप सांप के डसने के संदेह से अस्पताल पहुंचा। स्वपनदीप को संदेह था कि जब वह घर के पास काम कर रहा था, तो उसे एक नुकीली चीज के चुभने का एहसास हुआ था। उसके शरीर पर सांप डसने जैसा निशान भी बना हुआ था। स्वपनदीप ने इस बारे में परिजनों को बताया, तो परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। चौथे मामले में हरोली उपमंडल के तहत पड़ते गांव ठाकरां की कुलविंद्र को किसी विषैले जीव ने काट लिया। जिससे उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चारों का उपचार जारी है। अस्पताल के एमएस डॉ बीबी कटोच ने बताया कि चारों के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *