एमबीएम न्यूज़ / ऊना
जिला के तहत अंब व हरोली उपमंडल में दो महिलाओं को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां से एक महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, जबकि दूसरी की हालत में धीरे-धीरे सुधार आया है। पहला मामाला उपमंडल हरोली के तहत ईसपुर का है, जहां पर 37 वर्षीय शिला देवी को सांप ने काट लिया। शनिवार सुबह शिला देवी अपने घर में सोई हुई थी, कि सांप ने काट लिया। बिगड़ती तबीयत देख परिजन तुरंत महिला को क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहीं दूसरा मामला उपमंडल अंब के गिंडपुर का है। जहां 50 वर्षीय निर्मला देवी को सर्पदंश का शिकार हुई है। निर्मला देवी रोजाना की तरह शुक्रवार रात अपने कमरे में सोई हुई थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे सांप ने काट लिया। गंभीर हालत के चलते महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। अस्पताल में एमएस बीबी कटोच ने बताया कि एक महिला के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है, जबकि दूसरे को पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
घर में सोई दो महिलाओं को सर्प ने डसा, एक PGI रैफर
by
Tags:
Leave a Reply