मोदी सरकार के 4 साल पूरा होने पर निकाली बाइक रैली

एमबीएम न्यूज़ / हमीरपुर
   जिला मुख्यालय के गांधी चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल हमीरपुर द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 4 साल होने पर बाइक रैली निकाली गई। स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बाइक रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को हर बूथ पर जन जन तक पहुंचाने का आगाज किया गया।
बाइक रैली निकलते युवा
   कार्यक्रम में विधायक ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने वर्ष 2014 में सत्ता संभालने के उपरांत विकास को गति प्रदान की है एवं कई कल्याणकारी योजनाएं जनता को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान व मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष राहत दी है, जबकि महिलाओं के उत्थान व सशक्तिकरण को भी सराहनीय प्रयास किए हैं।
   उन्होंने कहा कि अब जबकि प्रदेश में भी भाजपा सरकार है तो केंद्र व प्रदेश दोनों मिलकर विकास को डबल स्पीड से दौडऩे को प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में जो नेतृत्व मिला है, वह आगामी वर्षों में भी जारी रहेगा और केंद्र में भाजपा काफी समय तक सत्ता में रहकर देश को प्रगति की ओर अग्रसर करेगी।

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *