17 वर्षीय नाबालिगा ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती  

एमबीएम न्यूज़ / ऊना 
सटे एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिगा ने जहर का सेवन कर लिया। जिस पर उसका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया। गंभीर हालत होने पर परिजनों ने पीड़िता को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। फिलहाल युवती की हालत दयनीय बनी हुई है। उधर मामले की भनक लगते ही पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।
  जानकारी के अनुसार ऊना से सटे गांव में वीरवार को एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहर का सेवन कर लिया। घर में मौजूद युवती का स्वास्थ्य काफी ज्यादा बिगड़ने लगा। जिस पर परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया। चिकित्सीय जांच में पता चला कि किशोरी का स्वास्थ्य किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण बिगड़ा है।
फिलहाल किशोरी का उपचार चिकित्सीय जांच में जारी है। मामले की सूचना के बाद ऊना सदर थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। जबकि किशोरी ने जहर का सेवन क्यों किया अभी तक पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।

Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *