मंडी में युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की हाथा पाई

एमबीएम न्यूज़/वी कुमार 

शनिवार को शहर में जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वर्तमान प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी भवन में एकत्र हुए और बाद में नारे लगाते हुए चौहाटा पहुंचे। प्रदर्शनकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का पुतला जलाने वाले थे कि ऐन मौके पर सीआईडी और पुलिस की सतर्कता से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ऐसा नहीं करने दिया गया। इस बात के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस में हाथा पाई भी हुई।

प्रदर्शनकारी प्रदर्शन करते हुए

  पुलिस द्वारा पुतला छीन लिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में संगठनात्मक जिला के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एडीसी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और प्रदेश सरकार के बीते 100 दिनों के कार्यकाल पर चिंता जाहिर की है।

  युवा कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है और लगातार पूर्व की कांग्रेस सरकार के फैसलों और नीतियों को बदलने में ही लगी है। साथ ही युवा कांग्रेस ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठाए। युवा कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी है कि आने वाले समय में आंदोलन को और भी तेजकिया जाएगा।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *