सेवानिवृत्त फौजी ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त…. 

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ): उपमंण्डल भोरंज के अंतर्गत एक पुरुष ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भोरंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  ग्राम पंचायत डूंगी डाकघर टिक्कर खतरियाँ के राज देव पुत्र कुलदीप चंद उम्र 39 वर्ष ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।       परिजन उसे टौणीदेवी अस्पताल ले गए जंहा उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उक्त व्यक्ति फौज से सेवानिवृत्त हुआ था और जिला में कही काम करता था। राजदेव की मौत के बाद उनकी पत्नी एक लड़की और एक लड़का रह गया है।
  थाना प्रभारी राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव का जिला में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
 

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *